13 नवंबर 2017 - 17:24
पवित्र शहर कर्बला की सफ़ाई अभियान में भाग लेते प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी

बेशक इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ज़ायरीन की सेवा करना एवं इन रास्तों की सफ़ाई में भाग लेना हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य ही है, चाहे वह देश का प्रधानमंत्री ही क्यों न हो।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के बाद होने वाली रास्तों की सफ़ाई में भाग लिया। प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने इस कार्य को सौभाग्य जानते हुए किया, एवं उन्होंने कर्बला पहुंचकर अपने हाथों में झाड़ू उठाई और कर्बला की सड़कों की सफ़ाई करने लगे। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के रौज़े तक जाने वाली सड़क पर झाडू लगाई।बेशक इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ज़ायरीन की  सेवा करना एवं इन रास्तों की सफ़ाई में भाग लेना हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य ही है, चाहे वह देश का प्रधानमंत्री ही क्यों न हो।